विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर सिविल अस्पताल को मिले 20 और Oxygen Concentrators, कोरोना मरीजों का हो सकेगा बेहतर इलाज

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 08 May 2021 05:26 PM (IST)

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि गैर सरकारी संस्था गिल फाउंडेशन ने रेड क्रास सोसायटी को कोविड-19 महामारी के ...और पढ़ें

जालंधर के सिविल अस्पातल को अब तक 30 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध हो गए हैं। सांकेतिक फोटो
जालंधर के सिविल अस्पातल को अब तक 30 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध हो गए हैं। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए राहत भरी खबर आई है। शनिवार को 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का बाकी रहता स्टाक भी जालंधर पहुंच गया है। इन्हें कोविड-19 पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाच के लिए सिविल अस्पताल को सौंप दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन को 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स प्राप्त हुए थे। अब 20 और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स पहुंचने से सिविल अस्पताल के पास कुल 30 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स हो गए हैं। 

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि गैर सरकारी संस्था गिल फाउंडेशन ने रेड क्रास सोसायटी को कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में योगदान देने के लिए मदद की थी। उन्होंने कहा कि इस फंड का प्रयोग कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स खरीदने के लिए किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग कम करेंगे और बची हुई ऑक्सीजन दूसरे कोविड केयर संस्थानों को दी जाएगी। इस अवसर पर गिल फाउंडेशन के पेट्रन राज गिल की तरफ से मानवता की सेवा के लिए किए गए इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की गई। उन्होनें दूसरे अस्पतालों से भी अपील करते हुए कहा कि और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और पीएसए अधारित प्लांट खरीदें जाएं जिससे ऑक्सीजन की कमी का असरदार ढंग से मुकाबला किया जा सके। 

उन्होंने जिले के लोगों से भी अपील की और कोविड वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए कोविड प्रोटोकाल जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क डालना और हाथों को धोना आदि की सख्ती से पालन करना चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।