International Left Handers Day: लेफ्ट हैंडर्स में हर क्षेत्र में बेस्ट देने की क्षमता; पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन व सचिन तेंडुलकर इसके शानदार उदाहरण
पूरी दुनिया में हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हेंडर्स डे मनाया जाता है। ये वे लोग हैं जो अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं। लेफ्ट हैंडर्स के लिए कई तरह की बातें प्रचलित हैं। जैसे कि ये लोग भाग्यशाली होते हैं।
प्रियंका सिंह, जालंधर। क्या आप जानते हैं, पूरी दुनिया में हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हेंडर्स डे मनाया जाता है। ये वह लोग हैं जो अपना हर काम लेफ्ट हैंड से करते हैं। लेफ्ट हैंडर्स के लिए कई तरह की बातें प्रचलित हैं। जैसे के यह लोग भाग्यशाली होते हैं। कुछ इसे अशुभ भी मानते हैं। अगर किसी के घर में कोई बच्चा लेफ्ट हैंडर होता है पूरा परिवार उसे गलत हाथ बताता है। सच यह है कि यह कोई अवगुण नहीं है। प्राकृतिक रूप से कुछ लोग लेफ्ट हैंडर्स होते हैं। आप शायद नहीं जानते होंगे अभिनेता अमिताभ बच्चन, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियतें लेफ्ट हैंडर हैं।
मैं कोई भी काम फुर्ती से करती हूंः मंजू
जालंधर की राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बताती है कि वह भी लेफ्ट हेंडर हैं। उनका कहना है कि वह हर काम बड़ी फुर्ती से करती हूं। चाहे पढ़ाई का काम हो या फिर खेलकूद। मैं हमेशा सबसे आगे रहती हूं। मुझे कभी भी बाएं हाथ से काम करने में कोई परेशानी नहीं आई। इसका लाभ मुझे खेल में भी बहुत मिला। वह कहती हैं कि जो लोग लेफ्ट हैंडर्स होते हैं, वे दाएं दिमाग से सोचते हैं। लेफ्ट हैंडर किसी भी काम में दिमाग का उपयोग ज्यादा करते हैं।
जालंधर की राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू खेलने सहित अधिकतर कार्य बाएं हाथ से करती हैं।
वर्ष 1976 से मनाया जा रहा लेफ्ट हैंडर्स डे
लेफ्ट हैंडर्स डे साल 1976 से मनाया जाने लगा। इसके बारे में दुनिया भर के लोगों को तब पता चला जब 1992 में लेफ्ट हैंडर्स क्लब ने एक खास कार्यक्रम आयोजन किया। इसका मकसद लोगों को लेफ्ट हैंडर्स के फायदे और नुकसान बताना था। लोगों में कोई गलतफहमी ना फैले और वह लेफ्ट हैंड से काम करने वाले लोगों को नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक तरीके से लें और इस दिन को सेलिब्रेट करें।
लेफ्ट हेंडर्स में ढेरों विशेषताएं
बाएं हाथ से काम करने वाले लोग ज्यादा फुर्तीले और तेज दिमाग होते हैं। इनमें हर क्षेत्र में अपना बेस्ट देने की क्षमता होती है। यह पढ़ने में भी बहुत तेज होते हैं। बाएं हाथ के लोगों की रुचि ज्यादातर स्पोर्ट्स में होती है। उसमें भी बाएं हाथ का इन्हें बहुत लाभ मिलता है। यह कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ते जो एक बारी सोच लेते हैं, उसे पर्फेक्ट तरीके से करने की ठान लेते हैं। इनके रचनात्मक विचार अच्छे होते हैं।
ये हैं भारत के कुछ मशहूर लेफ्ट हैंडर्स
दुनिया में लगभग 13% लोग बाएं हाथ से काम करने वाले हैं। भारत के कुछ मशहूर सेलिब्रिटी जैसे कि अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रतन टाटा, रजनीकांत लेफ्ट हैंडर हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल गेट्स, आशा भोंसले, आयशा टाकिया, मैरी कॉम, वाल्ट डिजनी, लक्ष्मी मित्तल, एंजलीना जोली जैसी कई हस्तियां अपने हर काम में अपना बायां हाथ इस्तेमाल करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।