विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसान अप्रोच और ज्यादा ट्रेनों वाला Jalandhar Cantt. Railway Station हो रहा अनदेखी का शिकार

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 11:16 AM (IST)

शहर से आसान अप्रोच और तीव्र गति की ट्रेनों का आवागमन वहन करने वाला जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन सुविधाएं उपलब्ध ...और पढ़ें

छावनी रेलवे स्टेशन को विकसित करने को लेकर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के पास कोई योजना ही नहीं है।
छावनी रेलवे स्टेशन को विकसित करने को लेकर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के पास कोई योजना ही नहीं है।

जालंधर, मनुपाल शर्मा। शहर से आसान अप्रोच और तीव्र गति की ट्रेनों का आवागमन वहन करने वाला जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बुरी तरह से नजरअंदाज है। हाईवे के बिल्कुल साथ सटे हुए छावनी रेलवे स्टेशन को विकसित करने को लेकर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के पास कोई योजना ही नहीं है।

मौजूदा समय में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन की तुलना में अधिक तीव्र गति से चलने वाली ट्रेनें जालंधर छावनी स्टेशन से होकर गुजर रही है।

ट्रेनों की संख्या भी सिटी रेलवे स्टेशन की तुलना में ज्यादा है। सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए जहां यात्रियों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है और तंग सड़कों में से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, सिटी रेलवे स्टेशन हाईवे के साथ बिल्कुल सटा हुआ है और वहां तक पहुंचना भी आसान है। यात्री भी अब जम्मू, कटरा, दिल्ली व देश के अन्य शहरों में पहुंचने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जालंधर छावनी आ रहे हैं। बावजूद इसके जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं देने के लिए कोई मास्टर प्लान तैयार नहीं किया गया है।

रेलवे स्थानीय प्रशासन और सांसद निधि से छावनी रेलवे स्टेशन को फिलहाल ज्यादा तवज्जो नहीं मिल पाई है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट बनाने के लिए सवा छह करोड़ दिलाने में अहम रोल अदा करने वाले जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि अति शीघ्र वह जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे। छावनी रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए जितनी भी सुविधाओं की जरूरत महसूस की जाएगी। उन सुविधाओं को हर हाल में उपलब्ध करवाया जाएगा।