Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: जालंधर को मिले 35 सीए, ऑल इंडिया 46वां रैंक प्राप्त कर अर्पिता जिले में फर्स्ट

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 09:27 AM (IST)

    इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जालंधर के 35 छात्र सीए बने हैं जिनमें अर्पिता ने अखिल भारतीय स्तर पर 46वां रैंक प्राप्त किया है। नकुल गुप्ता शोमिल शर्मा और लोकेश खत्री ने भी क्रमशः दूसरा तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया।

    Hero Image
    सीए में 46वां रैंक प्राप्त करने वाली अर्पिता पिता अनिल कुमार व माता महक के साथlसौ. जागरण संवाददाात

    जासं, जालंधर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    इसमें जालंधर के 35 विद्यार्थी परीक्षा पास कर सीए बने हैं। जालंधर की अर्पिता ने ऑल इंडिया 46वां रैंक प्राप्त कर जालंधर में पहला, नकुल गुप्ता ने दूसरा, शोमिल शर्मा ने तीसरा व लोकेश खत्री ने जिले भर में चौथा स्थान प्राप्त कर जालंधर का नाम रोशन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर सीए ब्रांच के चेयरमैन पुनीत ओबराय ने बताया कि जालंधर से ग्रुप एक व दो मिलाकर 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। किसी विद्यार्थी ने ग्रुप एक की परीक्षा पास की और किसी ने ग्रुप एक व दो की परीक्षा पास की। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ब्रांच में पहुंचे और केक काटकर खुशी जाहिर की। परीक्षा पास होने पर विद्यार्थी के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी।

    अर्पिता ने ग्रुप वन में 300 में से 213 अंक, ग्रुप-दो में 300 में 219 अंक प्राप्त किए। नकुल गुप्ता ने ग्रुप वन में 300 में से 210 अंक व दूसरे ग्रुप में 300 में से 196 अंक प्राप्त किए। शोमिल शर्मा ने ग्रुप एक में 300 में से 208 अंक व दूसरे ग्रुप में 300 में 192 अंक प्राप्त किए। वहीं लोकेश खत्री ने पहले ग्रुप में 600 में 368 अंक प्राप्त कर जिले भर में चौथा स्थान प्राप्त किया।