Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar By Election: 'आप' नेताओं ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव पर मनाया जीत का जश्न, CM भगवंत मान ने दी बधाई

    जालंधर वेस्ट उपचुनाव (Jalandhar West Assembly Election) में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। उनकी जीत पर पंजाब के कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न है। जीत को लेकर सीएम भगवंत मान ने भी एक्स पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं।

    By Rohit Kumar Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 13 Jul 2024 06:24 PM (IST)
    Hero Image
    Jalandhar: आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

    शानदार जीत पर सभी को बधाई: भगवंत मान

    जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बधाई! बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपचुनाव में किए वादे के मुताबिक हम जालंधर वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। मोहिंदर भगत जी को बधाई ! वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बहुत अच्छे और साफ छवि के इंसान हैं।

    यह भी पढ़ें- Jalandhar By Election: मोहिंदर भगत काे मंत्री बनाएंगे भगवंत मान? मुख्यमंत्री ने उपचुनाव से पहले मतदाताओं से किया था वादा

    लोग हमारी सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के साथ खड़े हैं। इस चुनाव में भी लोगों ने एक बार फिर बता दिया है कि कांग्रेस और बीजेपी पार्टी को दिखा दिया कि विधानसभा में उनकी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है।

    भाजपा से देश के संविधान को खतरा है: चीमा

    चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी से देश के संविधान को खतरा है। भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है।

    मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की बड़ी जीत से विरोधी पार्टियों के सारे प्रोपगंडा फेल हो गए हैं। मोहिंदर भगत का परिवार जालंधर पश्चिम विधानसभा के लोगों के दिल में है।

    मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो लोगों के भले के लिए काम करती है। इसलिए जालंधर वेस्ट के लोगों ने हमें इतनी बड़ी जीत का तोहफा दिया है। इसके माध्यम से लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है।

    ईटीओ ने कहा कि शीतल अंगुराल पेन ड्राइव लेकर घूमते रहे, पर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ क्योंकि लोगों को पता था कि वह ड्रामा कर रहा है। इसलिए जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह नकार दिया।

    यह भी पढ़ें- Jalandhar By Election Result: ‘आप’ सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगी मुहर, आम आदमी पार्टी की जीत बोले संजय सिंह