पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा कोर्ट में पेश, फंडिंग व आर्म्स एक्ट मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को फंडिंग और आर्म्स एक्ट मामले में जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पेशी के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को तय की है। जगतार सिंह हवारा के वकील केएस हुंडल ने 2009 में दर्ज मामले की जानकारी दी।

संवाद सहयोगी, जालंधर। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को फंडिंग व आर्म्स एक्ट मामले में बुधवार को जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए।
पुलिस ने किसी व्यक्ति को गेट के पास भी खड़े होने की अनुमति नहीं दी। आधे घंटे के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में वापस ले गई। जगतार सिंह हवारा के वकील केएस हुंडल बताया कि 2009 में थाना भोगपुर में जगतार सिंह के खिलाफ प्रोविजन एक्ट में फंडिंग और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था, जिसके चलते उसे बुड़ैल जेल चंडीगढ़ से जालंधर की अदालत में लाया गया।
अदालत ने दलीलें सुनने के बाद केस की अगली सुनवाई नौ अक्टूबर तय की है। वहीं पेशी के बाद वापस जाते समय हवारा ने कहा कि वह चढ़दी कलां में है। उसने बाढ़ राहत के लिए लोगों से एकजुट होकर मदद करने और दिल्ली के आगे हाथ न फैलाने की अपील की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।