Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदमपुर एयरपोर्ट से महज ढाई घंटे में पहुंचे मुंबई, आज से शुरू हुई सर्विस; पढ़ें कितना होगा किराया?

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 02:49 PM (IST)

    इंडिगो एयरलाइन ने आदमपुर और मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। यह सेवा जालंधर होशियारपुर सहित दोआबा क्षेत्र के लोगों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। फ्लाइट आदमपुर से दोपहर 350 बजे उड़ान भरेगी और शाम 630 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस सेवा से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी।

    Hero Image
    आदमपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट आज से शुरू, 3:50 पर भरेगी उड़ान, करीब ढाई घंटे में पहुंचाएगी

    कमल किशोर, जालंधर। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने आदमपुर और मुंबई के बीच दो जुलाई से सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। आदमपुर से बुधवार यानि आज फ्लाइट उड़ान भर देगी। फ्लाइट दोपहर 12.55 बजे छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और दोपहर सवा तीन बजे आदमपुर पहुंचेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदमपुर में 35 मिनट रुकने के बाद यह फ्लाइट दोपहर 3.50 बजे यहां से उड़ान भरेगी और शाम 6.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई-आदमपुर सेक्टर के लिए उड़ान की अवधि 2.20 घंटे और आदमपुर-मुंबई सेक्टर के लिए 2.40 घंटे होगी। फ्लाइट शुरु होने के लिए जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर व कपू्रथला के व्यापारियों को लाभ मिलने के साथ-साथ उत्साह पाया जा रहा है।

    बताया जा रहा है यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएगी और क्षेत्र में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगी। फ्लाइट शुरु होने से दोआबा के लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। यात्री मुंबई से गोवा, बेंगलुरू, चेन्नई, इंदौर,भोपाल की उड़ान भी ले सकते है। फ्लाइट शुरु होने से रीजनल कनेक्टीविटी को बढ़ावा मिला है।

    इन शहरों व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यूरोप और इंग्लैंड जाने के लिए दिल्ली या अमृतसर जरूरत नहीं होगी। आदमपुर एयरपोर्ट से सीधा मुंबई और फिर वहां से यूरोप और इंग्लैंड की बड़ी उड़ानों का सफर आसना हो जाएगा। विदेशों में बसे पंजाबियों, व्यापारियों , टूरिज्म के लिए जाने वाले लोगों को इस नई कनेक्टीविटी से लाभ होगा

    186 सीटर का होगा विमान

    आदमपुर से 186 सीटर का विमान होगा। बताया जा रहा है कि अधिकतर लोगों ने आदमपुर से मुंबई और मुंबई से आदमपुर जाने वाले यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके है। आदमपुर से फ्लाइट शुरु होने से इंडस्ट्री, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, एनआरआइज व टूरिस्ट उत्साहित है। सात दिन इसी समय पर विमान उड़ान भरेगा। यात्री एयरलाइंस कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। आदमपुर मुंबई उड़ान के लिए टिकट की शुरुआत कीमत 5660 रुपये, वापसी यात्रा 5571 रुपये रखी गई है।

    15 महीने पहले शुरू हुई थी हिंडन-नांदेड़ -बेंगलुरु के लिए फ्लाइट 

    आदमपुर एयरपोर्ट से 31 मार्च 2024 को भी आदमपुर-हिंडन-नांदेड़-बेंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। यह फ्लाइट नियमित रूप से चल रही है। इसका संचालन स्टार एयर करती है। इस फ्लाइट में नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब जाने के इच्छुक यात्रियों की काफी रुचि रहती है।

    दोआबा एयरपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बलराम कपूर ने कहा कि दो जुलाई यानि आज से फ्लाइट शुरु होने से इंडस्ट्री उत्साहित है।

    विदेशों में बसे पंजाबियों के साथ-साथ टूरिज्म जाने वाले लोगों को फायदा होगा। मुंबई से सीधे यूरोप के देशों व इंग्लैंड की सीधी फ्लाइट पकड़ सकते है। कनेक्टिविटी बढ़ेगी। आदमपुर से फ्लाइट की सुविधा समय की मांग थी। फ्लाइट शुरु करने को लेकर एसोसिएशन के सदस्य देश के उड्ड्यन मंत्री को भी अप्रोच कर चुके थे। अब कुछ समय में आदमपुर से मुंबई पहुंच जाएंगे और यूरोपियन फ्लाइट पकड़ सकते है।

    रघु एक्सपोर्ट के एमडी प्रवीण कुमार अरोड़ा ने कहा कि फ्लाइट शहर को मुंबई जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र से जोड़ेगी। यह न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। इस नए मार्ग से कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसरों में बढ़ोतरी होगी। फ्लाइट शुरु होने से समय की बचत होगी। औद्योगिक क्षेत्रों के बंदरगाहों तक आसान पहुंच प्रदान करके व्यापार के अवसर बढ़ाएगी।