Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर के खालसा कालेज पहुंची हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर का भव्य स्वागत, टाेक्याे ओलिंपिक में किए थे चार गोल

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 04 Sep 2021 01:45 PM (IST)

    भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में पहुंची। ओलिंपियन गुरजीत कौर ने कहा कि हॉकी का नया युग शुरू होगा। अगर कोई खिलाड़ी गेम खेल रहा है तो उसे अपना खेल में 100 फीसद देना होगा।

    Hero Image
    जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में पहुंची गुरजीत कौर।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। ओलिंपिक में 4 गोल करने वाली भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर गुरजीत कौर का जोरदार स्वागत किया गया। ओलिंपियन गुरजीत कौर ने कहा कि हॉकी का नया युग शुरू होगा। अगर कोई खिलाड़ी गेम खेल रहा है तो उसे अपना खेल में 100 फीसद देना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि ओलिंपिक के मैचों में पेनेल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील करना मुश्किल हो रहा था। उस समय कोच कुलबीर सैनी से बातचीत की। कोच ने कहा कि स्पीड के साथ गेंद को विरोधी टीम की गोलकीपर तक पहुंचाया जाए। उसी तकनीक को अपनाते हुए कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और ओलिंपिक में चार गोल किए। गुरजीत ने कहा है कि जालंधर में हॉकी के कई बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

    कालेज पहुंचने पर गुरजीत कौर का स्वागत प्रिंसिपल डा. नवजोत व स्टाफ सदस्यों ने फूलों का हार पहनाकर किया। इस दौरान गुरजीत कौर हाकी खेल मैदान पहुंची जहां कालेज के समय में अभ्यास किया करती थी। गुरजीत कौर कालेज की हाकी खिलाड़ियों से मिली और अपने विचार सांझे किए। गुरजीत कौर ने कहा कि किसी भी खेल का चयन करें उसे मेहनत से करें। हाकी की पौध तैयार हो रही है। ओलंपिक में नीदरलैंड की टीम बढ़िया थी। पर भारतीय टीम ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया थी। ओलंपिक में चौथे स्थान का सफर काफी मेहनत से किया था। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरुरी है। प्रिंसिपल डा. नवजोत ने कहा कि गुरजीत कौर ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर कालेज के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। गुरजीत कौर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगी