India Pakistan Conflict: जालंधर में फिर जोरदार धमाका, पूरे शहर में ब्लैक आउट; रात डेढ़ बजे बजा सायरन
जालंधर में एक बार फिर ज़ोरदार धमाका हुआ है जिसकी आवाज़ पूरे शहर में सुनाई दी। धमाके के बाद पूरे शहर में ब्लैक आउट हो गया और रात डेढ़ बजे सायरन बजने लग ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब के जालंधर में फिर जोरदार धमाका हुआ है। लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी है। पूरे शहर में फिर से ब्लैक आउट किया गया है। रात डेढ़ बजे सायरन बजने लगा है।
जालंधर रेलवे स्टेशन के पास ऋषि नगर से होते हुए निकले ड्रोन को लोगों ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया। जालंधर में आज रात धमाका हुआ था। भारतीय जवानों ने कई ड्रोन को मार गिराया था। लेकिन कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन से हमला कर दिया है।
चंडीगढ़ में भी देर रात 01:22 बजे सायरन बजने लगा। सायरन लगातार बज रहा है। चंडीगढ़ में फाइटर प्लेन निगरानी कर रहे हैं। देर रात आकाश में फाइटर जेट की गूंज सुनाई दे रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।