विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident In Punjab: पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों सहित दंपति की मौत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 06 May 2021 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 04:26 PM (IST)

पंजाब के होशियारपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व कार। जागरण
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व कार। जागरण

जेएनएन, होशियारपुर। होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित जैतपुर अड्डे में कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी व उनके तीन बच्चे शामिल हैं। तीनों बच्चे छह साल से कम की आयु के थे, जबकि हादसे में कार चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। चब्बेवाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

दंपति अपने तीन बच्चों के साथ बाड़ियां कलां गांव में रिश्तेदारों को मिलकर अपने गांव नंगल खिलाड़ियां वापस जा रहा था। जैसे ही वह जैतपुर अड्डे के पास पहुंचे तो होशियारपुर से माहिलपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार पीबी 07 एडब्लयू 1818 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ समय बाद जब तक सहायता पहुंच पाती पति-पत्नी ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।