हॉकी ओलंपियन सुरिंदर सोढ़ी 'आप' छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हॉकी ओलंपियन एवं पूर्व पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह सोढी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
जेएनएन, जालंधर/चंडीगढ़। हॉकी ओलंपियन एवं पूर्व पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह सोढी ने नौकरी छोड़कर इसी साल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। जालंधर से टिकट न मिलने से खफा सोढ़ी ने सोमवार को मोहाली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके अलावा तलवंडी साबो से अकाली नेता बलबीर सिद्धू, आजाद पार्षद गुरमेल सिंह मेला सिंह, पूर्व संसाद गुरचरण सिंह गालिब के बेटे करणदीप सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी व पंजाब पुलिस में बतौर एसएसपी रह चुके सुरिंदर सिंह सोढी इसी साल पुलिस की नौकरी छोड़ समाज सेवा के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह जालंधर कैंट सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी उन्हें जालंधर कैंट के बजाय किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ाना चाहती थी। इसके कारण वह खफा थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।