Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! पंजाब के इन आठ जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट, 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान; भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 08:14 AM (IST)

    जालंधर में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे दोपहर में सड़कें सुनसान रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। आठ दिनों में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि इस सप्ताह बारिश की संभावना है लेकिन उसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा।

    Hero Image
    हीट वेव का अलर्ट: आठ दिनों में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़कर पहुंचा 43.7 डिग्री तक

    जागरण संवाददाता, जालंधर। महानगर में बुधवार को तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है।

    पिछले कुछ दिन से शहर में तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जालंधर सहित पूरे पंजाब भर में हीट वेव चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

    जिसके चलते 42 से 44 डिग्री तक तापमान रहने की संभावनाएं भी जताई हैं। यही कारण है कि सुबह नौ से दस बजे के बीच ही 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रही है, जबकि उसके बाद निरंतर तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर बुधवार के दिन की बात करें तो सर्वाधिक तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसे साफ है कि केवल गर्मी दिन के समय ही नहीं बल्कि रात के समय में भी निरंतर बढ़ती जा रही है।

    इस हिसाब से देखें तो महज आठ दिनों में अधिकतम नौ डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और आने वाले दो-चार दिनों में तापमान 44 तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, इसी सप्ताह वर्षा की भी संभावनाएं बन रही हैं। जिस वजह से उस पल तो तापमान में गिरावट आएगी, मगर उसके बाद फिर से तेजी से तापमान बढ़ेगा। फिलहाल हीटवेव का पूरे पंजाब भर में अलर्ट है।