विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर रूरल की कमान हरकमलप्रीत खख ने संभाली, नशा मुक्ति रहेगी SSP की प्राथमिकता

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:22 PM (GMT+05:30)

हरकमलप्रीत सिंह खख ने जालंधर देहात के एसएसपी का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और जालंधर को नशा मुक्त बनाना प्राथमिकता रहेगी।

एसएसपी रूरल हरकमलप्रीत सिंह खख।

एसएसपी रूरल हरकमलप्रीत सिंह खख।

HighLights

  1. हरकमलप्रीत खख ने जालंधर देहात के नए एसएसपी का कार्यभार संभाला।

  2. अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और नशा मुक्त जालंधर प्रमुख प्राथमिकता।

  3. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के सहयोग पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर देहात के नए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के तबादले के बाद उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने से पहले वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस कर्मचारियों की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों के एसएचओ और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। हरकमलप्रीत सिंह खख पहले भी एसएसपी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

जालंधर देहात क्षेत्र से परिचित होने के कारण उन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों और पुलिसिंग से जुड़ी चुनौतियों का अनुभव है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई जाएगी और नशा मुक्त जालंधर बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, अजय गांधी बने तरनतारन के नए SSP; संगरूर भेजे गए सुरेंद्र लांबा

अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस

नए एसएसपी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव का अपराध के खिलाफ फोकस बिल्कुल स्पष्ट है। सरकार और पुलिस की नीति जीरो टालरेंस की है। अपराध सभ्य समाज के लिए नासूर है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस को पूरी गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस कार्रवाई से अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है। इसके लिए आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- संगरूर में युवक पर यातना मामले में बड़ी कार्रवाई, DSP का तबादला; दो SHO और ASI लाइन हाजिर

जनता का सहयोग जरूरी

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें। समाज को अपराध मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- जालंधर DCP सिक्योरिटी नरेश डोगरा का तबादला, अब फाजिल्का में संभालेंगे स्पेशल ऑपरेशन सेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।