विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, अजय गांधी बने तरनतारन के नए SSP; संगरूर भेजे गए सुरेंद्र लांबा

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:48 PM (GMT+05:30)

पंजाब सरकार ने 31 आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा को संगरूर भेजा गया है। 

आईपीएस अजय गांधी और सुरेंद्र लांबा। फोटो जागरण

आईपीएस अजय गांधी और सुरेंद्र लांबा। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंजाब में 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ।

  2. अजय गांधी तरनतारन के नए एसएसपी नियुक्त, लांबा संगरूर भेजे गए।

  3. गांधी ने गैंगस्टर व नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प लिया।

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के आदेश पर बुधवार को पंजाब सरकार द्वारा 31 आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गृह जिला संगरुर का एसएसपी लगा दिया गया है।

जबकि चंडीगढ़ में तैनात एआईजी अजय गांधी को तरनतारन जिले का नया एसएसपी लगाया गया है। गांधी गुरुवार को एसएसपी का पदभार संभालेंगे। 2018 बैच के आईपीएस अजय गांधी बठिंडा में बतौर एसपी (आइ) तैनात रह चुके हैं। सितंबर 2024 में सरकार ने उनको मोगा जिले का एसएसपी लगाया था। इन दिनों उनकी पोस्टिंग एआइ प्रोविजन चंडीगढ़ में थी।

बता दें कि नवंबर 2025 में विस हलका तरनतारन के उपचुनाव दौरान चुनाव आयोग द्वारा यहां तैनात एसएसपी रवजोत ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद पंजाब सरकार द्वारा तीन आइपीएस अधिकारियों का पैनल चुनाव आयोग को भेजा गया था।

कई गैगस्टरों को किया ढेर

2013 बैच के आईपीएस सुरेंद्र लांबा को तरनतारन जिले का एसएसपी लगाया गया था। गैंग्सटरों व नशा तस्करों पर नकेल डालने में अहम भूमिका निभाई। ए केटागिरी के कुख्यात गैंग्सटर गुरविंदर सिंह अफरीदी तूत की गिरफ्तारी व फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा गए कुख्यात गैंग्सटर अमृतपाल सिंह बाठ को डिटेन करवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। शांत स्वभाव के सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में जिला पुलिस ने कई नामी गैंग्सटरों को मुठभेड़ में ढेर किया।

खाकी का खौफ केवल अपराधियों लिए

उधर, अजय गांधी ने बताया कि गुरु नगरी तरनतारन की सेवा का जो सौभाग्य मिला है, वह मेरे लिए खास रहेगा। पंजाब को गैंग्सटर व ड्रग मुक्त बनाने लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, उसे हर हालत में कामयाब बनाया जाएगा।

गांधी ने कहा कि पुलिस की खाकी वर्दी जनता की सेवा व कानून व्यवस्था को कायम रखने लिए है। गैंगस्टरों, नशा तस्करों व समाज विरोधी तत्वों लिए खाकी हमेशा सख्त रवैये में रहेगी। खाकी का खौफ केवल अपराधियों लिए रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने, जिले के पुलिस थानों में फरियादियों को सम्मान दिलाना जहां प्राथमिकता रहेगी, वहीं पंजाब विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।