Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में गुरु नानक देव लाइब्रेरी पर पढ़ें 57 हजार ई बुक्स, चाहें तो सुन भी सकेंगे; 6 महीने के लिए फ्री सेवा

    By Jagjit SinghEdited By: Vinay kumar
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 08:55 PM (IST)

    जालंधर में गुरु नानक देव लाइब्रेरी में अब ई बुक्स भी पढ़ सकेंगे। नामदेव चौक के पास स्थित लाइब्रेरी में प्रीमियम इंग्लिश पंजाबी हिंदी व अन्य भाषाओं की ...और पढ़ें

    Hero Image
    जालंधर में गुरु नानक देव लाइब्रेरी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। स्मार्ट सिटी कंपनी के फंड से डिजिटलाइज की गई गुरु नानक देव लाइब्रेरी में नागरिक अब ई बुक्स पढ़ सकेंगे। चाहें तो वे सुन भी सकते हैं। लोगों को अगले छह महीने के लिए फ्री सेवा दी जाएगी। इसके तहत गुरु नानक देव लाइब्रेरी के डिजिटल वर्जन से नागरिक अपनी रुचि और पसंदीदा किताबों को पढ़ सकेंगे। नामदेव चौक के पास स्थित लाइब्रेरी में 50000 ई बुक्स उपलब्ध हैं। 5000 प्रीमियम बुक भी अपलोड की गई हैं, जो इंग्लिश, पंजाबी, हिंदी और अन्य भाषाओं में हैं। 2000 आडियो बुक्स भी हैं, जिन्हें लोग सुन सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाइब्रेरी का जो साफ्टवेयर तैयार किया गया है वह फ्लिप स्टाइल में है। जिस तरह हम मैनुअल किताबों को पढ़ते हैं, उसी तरह लैपटाप और मोबाइल पर इसे पढ़ा जाएगा और पन्ना पलट सकेंगे। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दविंदर सिंह ने बुधवार को डेविएट में विद्यार्थियों के साथ ई लाइब्रेरी से जुड़ी जानकारी साझी की और और कहा कि सभी को इसका फायदा लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कालेज की फैकल्टी से भी इस पर चर्चा की और अपील की कि वह स्टूडेंट्स को ई लाइब्रेरी से जोड़ने की मुहिम चलाएं।

    ई लाइब्रेरी में हर उम्र वर्ग के लिए अलग किताबें

    ई लाइब्रेरी अलग-अलग सेगमेंट की तैयार की गई है। इसे हर उम्र वर्ग को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसमें बच्चों के लिए कामिक्स सेक्शन है तो टीन एजर के लिए नावेल उपलब्ध है। युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें और इससे ऊपर के उम्र के लोगों के लिए लिटरेचर, रिसर्च और इतिहास से जुड़ी किताबें आनलाइन उपलब्ध रहेंगी। सीईओ ने कहा कि पढ़ना हमेशा ही लाभकारी रहा है। युवाओं को किताबों से जोड़ने के लिए ही लाइब्रेरी को डिजिटल किया गया है।

    20 टच स्क्रीन लैपटाप भी उपलब्ध करवाए

    गुरु नानक देव लाइब्रेरी को डिजिटल करने के बाद ई जर्नल भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ ही लाइब्रेरी में 20 टचस्क्रीन लैपटाप भी उपलब्ध करवाए गए हैं। एक वाईफाई जोन बनाया गया है। नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दविंदर सिंह ने कहा कि ऐसी योजना बनाई गई है कि शहर के नागरिकों को पहले छह महीने ई बुक्स की सुविधा निश्शुल्क दी जाए और उसके बाद कुछ फीस तय की जा सकती है। लाइब्रेरी में एक आइटी साल्यूशन सेल बनाया गया है, जो ई बुक्स को लेकर लोगों को जरूरी सेवाएं देगा।

    जानिए कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का फायदा

    डिजिटल लाइब्रेरी के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने श्री गुरु नानक देव लाइब्रेरी डाट काम पोर्टल तैयार करवाया है। सभी सिटीजन इस पोर्टल के जरिए डिजिटल लाइब्रेरी पर ई बुक्स पढ़ने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी इस्तेमाल करने वालों के लिए इस पोर्टल पर सभी जरूरी सूचनाएं हैं।