Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई गुजरात सरकार, पहुंचाई राहत सामग्री

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 03:37 PM (IST)

    गुजरात सरकार और विभिन्न संघ संगठनों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 22 वैगन राहत सामग्री भेजी है। इस सामग्री में आटा दाल चीनी तेल दवाएं और अन्य जरूरी ...और पढ़ें

    Hero Image
    बाढ़ पीड़ितों के लिए गुजरात सरकार ने पहुंचाई राहत सामग्री।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए गुजरात सरकार एवं विभिन्न संघ संगठन की ओर से 22 वैगन राहत सामग्री लेकर फिरोजपुर शहर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन पहुंची।

    राहत सामग्री में चीनी, दाल, आटा, दवा, रिफाइन तेल, घरेलु सामग्री, आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थी। इनमें से 10 वैगन राहत सामग्री फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर और 12 वैगन सुरानस्सी रेलवे स्टेशन पर उतारी गई।

    राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से जिला प्रशासन के सहयोग से वितरित की जाएगी। रेल एवं जिला प्रशासन ने राहत सामग्री के सुरक्षित परिवहन और वितरण का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया है ताकि समय पर राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित जनसमूह तक पहुंच सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें