सहायक डायरेक्टर संदीप ने कहा, खेती आमदन बढ़ाने के लिए मछली पालन के कारोबार को अपनाए किसान
पंजाब मछली पालन विभाग की तरफ विश्व फिशरीज दिवस मनाया गया। सहायक डायरेक्टर मछली पालन संदीप विशिष्ट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से किसानों को मछली पालन से पंजाब में नीली क्रांति लाने की ओर उत्साहित किया जा रहा है।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब मछली पालन विभाग की तरफ विश्व फिशरीज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक डायरेक्टर मछली पालन निर्मल सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को खेती आमदन बढ़ाने के लिए मछली पालन के व्यवसाय को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक डायरेक्टर मछली पालन संदीप विशिष्ट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से किसानों को मछली पालन से पंजाब में नीली क्रांति लाने की ओर उत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी खेती आमदन बढ़ाने के लिए मछली पालन के कारोबार को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन कारोबार कम पैसे में शुरू किया जा सकता है। इस अवसर पर हरदेव सिंह सीनियर मछली पालन अधिकारी और मछली पालन अधिकारी सुभवंत कौर की तरफ से विभाग की गाइडलाइनों, सब्सिडी, कर्ज और अन्य सुविधाओं के बारे विस्तार से किसानों को जानकारी देते हुए इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया गया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान और गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर हुए सम्मानित भी किया।
यह भी पढ़ें - जानें कौन हैं महिमा, एक लेक्चर सुन जागी देशभक्ति और वह बन गईं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
यह भी पढ़ें - Jalandhar Weather Update : जालंधर में मंगलवार को भी शीत लहर का सिलसिला जारी, ठिठुरन बढ़ाएगी परेशानी
यह भी पढ़ें - जालंधर के इन दो मंदिरों में होती है आंवले की पूजा, श्रद्धालु अस्थाई कोठियां बनाकर मांगते हैं मन्नत
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें