Punjab Encounter: जालंधर मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में दो आरोपी घायल
जालंधर देहात के शाहकोट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी जख्मी हुए। दोनों पर नशा तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना सुबह छह बजे की है। वहीं मोगा में एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर मरीज बनकर आए लोगों ने हमला किया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर देहात के शाहकोट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में दो आरोपी जख्मी हो गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से नशा तस्करी और कई आपारधिक मामले दर्ज हैं। यह घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे के आसपास की है।
इससे पहले पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज परर मरीज बनकर आए लोगों ने हमला कर दिया। गोली लगने के बाद डॉ. कंबोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मरीज बनकर आए थे अपराधी
मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने रविवार को बताया कि 4 जुलाई को डॉ. अनिलजीत कंबोज पर मरीज बनकर उनके क्लीनिक में आए लोगों ने हमला किया था। गोली लगने के बाद डॉ. कंबोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
(पीटीआई इनपुट के साथ)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।