Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी यूनियन हुई एकजुट, 28 अप्रैल को निकालेंगे रोष प्रदर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 08:35 AM (IST)

    Jalandhar News पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी यूनियन एकजुट हो गई है। जिसके तहत पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन पंजाब ने राज्य भर में रोष प्रदर्शन का फैसला लिया है। जिसके चलते 28 अप्रैल को सरकारी कर्मचारी रोष रैली निकालेंगे।

    Hero Image
    पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी यूनियन हुई एकजुट

    जागरण संवाददाता, जालंधर: पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी यूनियन एकजुट हो गई है। जिसके तहत पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन पंजाब ने राज्य भर में रोष प्रदर्शन का फैसला लिया है। इस संबंध में यूनियन की बैठक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध मोदगिल तथा तेजिंदर सिंह नंगल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों को सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर विरोध जताया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने किया था पुरानी पेंशन स्‍कीम बहाल करने का वायदा

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का वायदा किया था। जिसे लेकर एक साल बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर भी केवल गुमराह किया जा रहा है। इसके विपरीत कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के अलावा कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।

    कर्मचारियों की अनदेखी से यूनियन में भारी रोष

    इसी तरह वासवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी से यूनियन में भारी रोष है। जिसके चलते 28 अप्रैल को सरकारी कर्मचारी जालंधर के जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के बाहर गेट रैली निकालेंगे। इसी तरह चार मई को राज्य भर के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर जालंधर के पुडा ग्राउंड में एकत्रित होकर काली झंडियां लेकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू के घर तक मार्च निकालते हुए उनका घेराव करेंगे।

    ये रहे मौजूद

    इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चीमा, जगदीश ठाकुर, मनजिंदर सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, अंग्रेज सिंह रंधावा, संगत राम, अशोक कुमार, कृपाल सिंह, जोरावर सिंह, रजत महाजन, महेश नारंग, अमनदीप पराशर व विनोद सागर सहित सदस्य मौजूद थे।