Move to Jagran APP

Jalandhar Today 7th October 2022: देश भगत यादगार हाल में सजेगा दिल्ली बाजार, जानें और क्या खास है आज

Jalandhar Today 7th October 2022 फेस्टिवल सीजन के चलते जालंधर के देश भगत यादगार हाल में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन का आयोजन होगा। इसके साथ ही शहर में वैक्सीन की रफ्तार भी तेज हो गई है। आज भी कई जगहों पर वैक्सीन कैंप लगेंगे।

By Jagran NewsEdited By: DeepikaPublished: Fri, 07 Oct 2022 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:20 AM (IST)
Jalandhar Today 7th October 2022: देश भगत यादगार हाल में सजेगा दिल्ली बाजार, जानें और क्या खास है आज
जालंधर के देश भगत यादगार हाल में आज दिल्ली बाजार सजेगा। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 7 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

loksabha election banner

देश भगत यादगार हाल में सजेगा दिल्ली बाजार

त्योहारी सीजन को लेकर देश भगत यादगार हाल में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसमें अफगानिस्तान, दुबई, थाईलैंड के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब व हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों और देशों की झलक देखने को मिलेगी।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली,राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इसी क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

भजन संध्या

सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7.30 बजे से होगी।

कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन रात 8 बजे से होगा। इस दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

पौधारोपण कार्यक्रम

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से गुजराल नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। इसमें क्लब के प्रधान संजीव गंभीर और अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- एक कोना राजस्थान तो दूसरा हरियाणा, बेहद अनोखा है पंजाब में बसा अबाेहर शहर

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar News : महिला नेत्री से की अश्लील टिप्पणी, तीन आप नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.