Move to Jagran APP

एक कोना राजस्थान तो दूसरा हरियाणा, बेहद अनोखा है पंजाब में बसा अबाेहर शहर

पंजाब का अबोहर शहर अपने अंदर पर्यटन का काफी खजाना समेटे हुए है। यहां ऐसी बहुत चीजें मौजूद हैं जो इसे खास बनाती है। अगर आप पंजाब घूमने आ रहे हैं तो इस जगह की सैर करना न भूलें।

By DeepikaEdited By: Published: Thu, 06 Oct 2022 02:09 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 02:09 PM (IST)
एक कोना राजस्थान तो दूसरा हरियाणा, बेहद अनोखा है पंजाब में बसा अबाेहर शहर
पंजाब का खूबसूरत शहर अबोहर। (जागरण फोटो)

आनलाइन डेस्क, जालंधर। खानपान और खेत खलिहान के लिए मशहूर पंजाब अपने पर्यटन स्थलों के लिए भी दुनियाभर में पहचान बना रहा है। पंजाब में ऐसे बहुत से शहर हैं, जो अपने अंदर गहरे राज, ऐतिहासिक किस्से-कहानियां समेटे हुए हैं। उन्हीं में से एक है अबोहर, जहां प्राकृतिक सुंदरता व जीव-जंतुओं का भरपूर खजाना है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए तो यह जगह किसी वरदान से कम नहीं है।

loksabha election banner

पंजाब में बसा यह शहर उन लोगों के लिए बहुत खास है जो अनोखी सांस्कृतिक विशेषता, इतिहास व आध्यात्मिक खोज में रुचि रखते हैं। इस शहर की खासियत यह है कि अबोहर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का मिश्रण है। इसका एक कोना राजस्थान के रेतीले टिब्बों और दूसरा कोना हरियाणा के हरे-भरे क्षेत्र को छूता है।  इस आर्टिकल के जरिए जानिए अबोहर शहर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

अबोहर वन्यजीव अभयारण्य

अबोहर वन्यजीव अभयारण्य में आपको लुप्त हो चुके जानवर व पशु देखने को मिलेंगे। काले हिरण, नीलगाय, साही समेत कई जानवर मौजूद हैं, जो यहां की शोभा बढ़ा रहे हैं।

अबोहर की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के हिरण।

ज्याणी नेचुरल फार्म

कटैहड़ा स्थित नेचुरल फार्म पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। फार्म की खास बात यह है कि यहां पंजाब की कई विरासती चीजों को संभालकर रखा गया है। इसके अलावा यहां जैविक खेती भी की जा रही है।

पर्यटकों को लुभा रहा मड हाउस।

अबोहर की शान है जोहरी मंदिर

जोहरी मंदिर यहां की शान है। यह मंदिर देश में विविधता का अनूठा उदाहरण है क्योंकि सब भेदभाव भुलाकर यहां हर किस्म के लोग दर्शनों को पहुंचते हैं। पर्यटकों को यह स्थल बेहद भाता है।

भाईचारे की मिसाल पंज पीर टिब्बा स्थल

पंज पीर टिब्बा मुस्लिम संतों का तीर्थस्थल है, जहां शांति और सद्भाव का वास होता है। खास बात यह है कि इस स्थल का संचालन एक हिंदू परिवार करता है। यह स्थल हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है।

पंज पीर दरगाह का मुख्य गेट। 

पर्यावरण प्रेमियों के लिए नेहरू पार्क

पर्यावरण प्रेमियों के लिए नेहरू पार्क बहुत अच्छी जगह है। यहां पेड़ों और पत्थर के फर्श आकर्षण का केंद्र है। इसकी खूबसूरती पर्यटकों को यहां समय बिताने के लिए मजबूर कर देती है।

यह भी पढ़ेंः- कैलिफोर्निया से अपहृत पंजाबी परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, परिवार में मातम का माहौल, भगवंत मान ने जताया शोक

यह भी पढ़ेंः- जालंधर की स्वर्ण पदक विजेता पंजाब सरकार से हताश, मल्लिका हांडा काे अभी तक नहीं मिली नौकरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.