यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा 65 लाख का सोना, तस्करी का तरीका देख कस्टम अधिकारी भी हुए हैरान
कस्टम विभाग को पहले से ही इसकी जानकारी थी कि उक्त व्यक्ति सोना लेकर आ रहा है। उसने 1.26 किलो ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने दुबई से आए इंडिगो के विमान के अंदर से 65 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। करीब 1.26 किलो सोने के पांच बिस्किटों को काली टेप में छुपा कर सीट के नीचे छुपा कर रखा गया था। कस्टम विभाग को पहले से ही इसकी जानकारी थी तो कस्टम कमिश्नर ने एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया था।
16 नवंबर की देर रात जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट ने अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया तो इंटेलिजेंस अधिकारियों की एक टीम ने विमान के अंदर की तलाशी तो दूसरी टीम ने यात्रियों के सामान की गहन चैकिंग शुरू कर दी। इस बीच विमान की एक सीट के नीचे काली टेप में छुपा कर रखे पैकेट को बरामद किया, जिसे खोलने पर उसके अंदर से 24 कैरेट सोने के पांच बिस्किट बरामद हुए है।
इससे पहले कस्टम विभाग ने आठ नवंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री को तस्करी के सोने के साथ पकड़ा है। कस्टम विभाग की पकड़ में आया यात्री जयपुर के पाली जिले के बाली का रहने वाला फकरूद्दीन कुरैशी है। कस्टम आयुक्त एस.सी.अग्रवाल ने बताया कि यात्री के कब्जे से जब्त किए गए सोने के बिस्किट का वजन करीब 741 ग्राम है। सोने के बिस्किट की कीमत 40. 62 लाख रुपए है। वहीं, चार जुलाई को भी जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर कस्टम ने सोने की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। यहां 32 किलो सोने की खेप पकड़ी गई है। पकड़े गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। यह सोना प्रवासी भारतीयों को बाहर से लाने वाली फ्लाइट में पकड़ा गया है।
