श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर संतोखपुरा व न्यू पृथ्वी नगर में चलाया संपर्क अभियान
अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण करवाने को लेकर शुक्रवार को संतोखपुरा व न्यू पृथ्वी नगर में संपर्क अभियान चलाया गया। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर
अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण करवाने को लेकर शुक्रवार को संतोखपुरा व न्यू पृथ्वी नगर सहित शहर के कई इलाकों में जाकर संपर्क अभियान चलाया गया। संपर्क अभियान टीम ने मुहिम की शुरुआत प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करने के साथ की। भाजपा नेता किशन लाल शर्मा व अजमेर सिंह बादल ने लम्मा पिड व इसके आसपास के इलाकों में जाकर संपर्क अभियान चलाया। किशन लाल शर्मा व अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में संपर्क अभियान की टीम ने लोगों को जहां मंदिर निर्माण को लेकर जागरूक किया, वहीं धन संग्रहित भी किया।
संतोखपुरा मेन रोड के दुकानदारों के पास पहुंचे संपर्क अभियान टीम के सदस्यों ने धन संग्रहित किया। किशन लाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर कई बार प्रयास किए गए थे। लंबे अर्से के बाद देश वासियों की यह इच्छा शांतिमय ढंग से पूरी होने जा रही है। इसे लेकर देश में मंदिर निर्माण को लेकर भी भारी उत्साह है। यही कारण है कि लोग पूरे उत्साह के साथ इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। इस दौरान संपर्क अभियान टीम के सदस्य डा. वीनित शर्मा व बोबीन शर्मा के अलावा प्रवीण शर्मा, संदीप तोमर, सतनाम सिंह, रोहित कोंडल, चंदन भनोट व अन्य मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।