Jalandhar News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, किया प्रदर्शन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता कथा करने के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने सत्याग्रह शुरू किया है। महात्मा गांधी की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता कथा करने के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने सत्याग्रह शुरू किया है। देशभर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के तहत जालंधर में कंपनी बाग के अंदर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा राज में लोकतंत्र पर हमले पर चिंता जताई।
अन्य नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बेरी, जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान एवं विधायक हरदीप सिंह लाडी शेरोवालिया, विधायक परगट सिंह विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, पूर्व विधायक सुशील रिंकू समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि इस समय जरूर है कि सभी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़े अन्यथा देश में लोकतंत्र नहीं रहेगा।
वहीं दूसरे मामले में एनआरआइ महिला के घर पर किया कब्जा, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
संवाद सहयोगी, जालंधर : सिंगापुर से लौटी एनआरआई महिला ने अपने पड़ोसी पर बस्ती पीर दाद स्थित अपने घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया। एनआरआइ महिला बेबी कौर ने बताया कि कुछ वर्षों से काम के सिलसिले में सिंगापुर रह रही थी। पीछे से पड़ोसी सोनू ने पति को बहला फुसला कर घर में कब्जा कर लिया और गैर-कानूनी काम करने लगा। बेबी कौर ने बताया कि जब उसके पति को पता लगा कि घर में गैरकानूनी काम किया जा रहे है तो पति ने घर खाली करने को कहा।
इस पर दोनों में बहस हुई, जिसके बाद सोनू ने घर के ताले बदल कर कब्जा कर किराएदार को बिठा दिया। बेबी कौर ने बताया कि जब उसने शनिवार को आकर घर खाली करने को कहा तो सोनू ने उससे बदतमीजी भी करने की कोशिश की। बेबी कौर ने बताया कि परिवार वालों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी जो थाना पांच के प्रभारी को मार्क की गई थी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस आई और बयान लेकर चली गई लेकिन घर को खाली करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उसने पुुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।