Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सुखबीर और मजीठिया में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद, दोनों की बिल्कुल नहीं बनती'; CM मान ने साधा निशाना

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 11:26 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिअद नेताओं को अपनी सेहत की बजाय सुखबीर बादल की चिंता करने को कहा, जो अक्सर गिर पड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि सुखबीर और बिक्रम मजीठिया के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है, और हरसिमरत कौर भी मजीठिया से दूरी बनाए रखती हैं। मान ने पैसे को बुरा बताते हुए कलाकार होने का बचाव किया, कहा कि लोग कलाकारों को सुनने के लिए पैसे खर्च करते हैं।

    Hero Image

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजीठिया पर हमला बोला है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिअद नेता मेरी सेहत के बजाय अपने जीजा सुखबीर बादल की चिंता करें जो बार-बार गिर पड़ते हैं। चंडीगढ़ में युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

    भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के बीच नहीं बनती क्योंकि दोनों का प्रापर्टी को लेकर विवाद है। मान ने दावा किया कि हरसिमरत कौर बादल और मजीठिया भी एक दूसरे से दूरी बना चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसा बहुत बुरा होता है। मैंने कभी यह बातें नहीं बताई, लेकिन अब बता रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे साथ पंगे लेते हैं क्या कलाकार होना बुरी बात है। कलाकार को सुनने के लिए लोग पैसे खर्च करते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner