चड्ढा बिरादरी जालंधर की कार्यकारिणी घोषित, संजय बने महासचिव; अनिल को सौंपी गई कैशियर की जिम्मेदारी
चड्ढा बिरादरी जालंधर ने नई कमेटी की घोषणा करते हुए संजय चड्ढा को महासचिव और अनिल चड्ढा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही 9 सितंबर को मनाए जा रहे श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले की तैयारियां भी बिरादरी ने शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। चड्ढा बिरादरी जालंधर की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस संबंध में श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर प्रांगण में आयोजित चड्ढा बिरादरी की बैठक के दौरान अध्यक्ष विपिन चड्ढा बब्बी ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। इससे पूर्व बिरादरी ने बीते वर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की, जिसे हाउस ने अपनी सहमति दे दी है।
मंदिर को जाते मार्गों के सुधार की मांग
विपिन चड्ढा बब्बी ने कहा कि 9 सितंबर को मनाए जा रहे श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन से मेले से पूर्व मंदिर को जाते मार्गों के सुधार की मांग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मेले में चड्डा बिरादरी के सदस्य वालंटियर बनकर श्रद्धालुओं को सेवाएं देंगे। इस मौके पर नई कमेटी की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि चड्ढा बिरादरी में बेहतर कार्य करने वाले संजय चड्ढा को महासचिव और अनिल चड्ढा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह शाम लाल चड्ढा को चेयरमैन, सुनील चड्डा को उप चेयरमैन, हीरा लाल चड्ढा को प्रधान, जेपी चड्डा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकृष्ण चड्ढा, योगेश चड्ढा, अरुण चड्ढा को उप चेयरमैन, ओमप्रकाश चड्ढा को उप सचिव, सुशील चड्ढा को उपाध्यक्ष, विवेक चड्ढा को सह सचिव, आदर्श चड्ढा को उपाध्यक्ष, हितेश चड्डा व अतुल चड्ढा को मीडिया इंचार्ज, सौरभ अत्री को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।
वहीं राजकुमार चड्ढा, अरुण चड्ढा, किशोरी लाल चड्डा, सुभाष चड्डा, सुरेंदर विक्की चड्ढा, राजेश चड्ढा, किरण चड्ढा, विजय चड्ढा, अविनाश सराफ, सारथी चड्ढा, अजय चड्ढा, उमेश चड्ढा, राजीव चड्ढा, राहुल चड्डा, विशाल चड्ढा, राजेश चड्ढा, शिव चड्ढा, साहिल चड्ढा, विपिन कुमार चड्डा व राजेश चड्डा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस मौके संस्था के सदस्यों ने अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए सोडल मेले में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।