विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में कार सवार युवकों ने शराब के नशे में की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो को दबोचा

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:53 PM (IST)

पुराणी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला ...और पढ़ें

HighLights

  1. जालंधर में कार से नशे में हवाई फायरिंग करते दो गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर लाइसेंसी हथियार जब्त किया।

  3. गिरफ्तार युवकों के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू।

जागरा संवाददाता, जालंधर। जालंधर के कादियां रोड पर कार में सवार होकर शराब के नशे में हवाई फायरिंग करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी दीपू और उसके साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है। फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, प्रसारित वीडियो में कार में बैठे कुछ युवक हथियार से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान दोनों युवकों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, युवक को घेरकर किरपाणों से हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लाइसेंसी हथियार और लाइसेंस जब्त

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लाइसेंसी हथियार जब्त करने के साथ उसका लाइसेंस भी अपने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस की ओर से हथियार का लाइसेंस रद करवाने के लिए संबंधित विभाग को कार्रवाई भेजी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग के दौरान हथियार से कितने राउंड चलाए गए थे।

इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय कार में कितने लोग मौजूद थे और फायरिंग किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में की गई। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के आधार पर अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन पर चला वॉटर कैनन, राजा वड़िंग हिरासत में, चन्नी नदारदद

लाइसेंसी हथियार होंगे रद

बताया जा रहा है कि घटना के बाद फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की टीम ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान आरोपितों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

एडीसीपी माधवी शर्मा ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन करने या हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। साथ ही जब्त हथियार के लाइसेंस को रद करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रेनों की लिस्ट, 27 सितंबर तक पंजाब से चलने वाली 69 गाड़ियां हैं प्रभावित