यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैप्टन कर रहे केजरीवाल की नकल करने की कोशिश
आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नकल कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर
आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिदर सिंह सोढ़ी और पंजाब महिला विग प्रधान राजविदर कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन की यह कोशिश सफल नहीं हो सकती, क्योंकि अरविद केजरीवाल ने इस बार दिल्ली की जनता से यह कह कर वोट मांगा था कि अगर उन्होंने अपने वादे पूरे किए हैं, तभी उन्हें वोट दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने 2017 में घर-घर नौकरी, सस्ती बिजली, फ्री उच्च शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता, किसानी कर्ज माफ करने और गरीबों को मकान देने के वादे किए थे, जो पूरे नहीं हो सके और अब नए वादों की झड़ी लगा रहे हैं। कैप्टन अमरिदर सिंह कोरोना वारियर की मौत पर परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के सदस्य को पक्की नौकरी दें। इस मौके पर मीडिया प्रभारी तरणदीप सन्नी, उपप्रधान हरचरण सिंह संधू, ब्लाक प्रधान राजीव आनंद, आफिस इंचार्ज संतोख भगत, विजय पाल समेत अन्य उपस्थित थे।
