Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: भाजपा ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जयघोष किया

    Updated: Sun, 25 May 2025 05:20 PM (IST)

    जालंधर में भाजपा मंडल नंबर 4 ने ऑपरेशन सिंदूर की जीत और भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। आशीष सहगल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। सहगल ने सेना द्वारा आतंकियों को मार गिराने की सराहना की। यात्रा में कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Hero Image
    भाजपा ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

    जागरण संवाददाता, जालंधर। ऑपरेशन सिंदूर की विजय और भारतीय सैनिकों के सम्मान में भाजपा मंडल नंबर 4 के प्रधान आशीष सहगल की नेतृत्व में शीतला माता मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

    तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद जयघोष किया। भाजपा मंडल प्रधान आशीष सहगल ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों का खात्मा करके भारतीय सेना ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर यात्रा में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुल कालिया, आशु गुप्ता, अकबर सलमानी, हरीश महेंद्रू, विजय चड्डा, सोनू सहोता, ब्रिज मोहन कपूर, हेमंत खन्ना, राहुल ग्रोवर, रिंकू मोदी, राजेश शर्मा, राघव रतरा, एआर भंडारी, विशू खन्ना, मुकुल भाटिया, अनिल महेंद्रू, ज्योति सरीन, भारती शर्मा, सोनू मिड्डा, अश्विनी खन्ना शामिल हुए।

    comedy show banner