Move to Jagran APP

इन छुट्टियों में समर ट्रिप के साथ बच्चों का बढ़ाएं ज्ञान, साइंस सिटी कपूरथला में पहुंच खिल जाएंगे चेहरे, पढ़ें पूरी डिटेल...

Summer Trip for Kids यदि आप चाहते हैं कि बच्चे खेल-खेल में अद्भुद ज्ञान भी प्राप्त करें तो कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी घूमने जाना सबसे अच्छा रहेगा। यहां पहुंचकर बच्चों के चेहरे यकीनन खिल जाएंगे। आइए जानते हैं ओपनिंग टाइमिंग एंट्री और विभिन्न शो की फीस।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 03:21 PM (IST)
इन छुट्टियों में समर ट्रिप के साथ बच्चों का बढ़ाएं ज्ञान, साइंस सिटी कपूरथला में पहुंच खिल जाएंगे चेहरे, पढ़ें पूरी डिटेल...
कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का डिजिटल प्लानेटेरियम। सभी फोटो - सौ. पीजीसाइंससिटी.ओआरजी

​​​​​आनलाइन डेस्क, जालंधर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में लोग कहीं न कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं। कोई कश्मीर की वादियों तो कोई कुल्लू मनाली का रुख कर रहा है। हालांकि यदि आप पंजाब में ही कहीं घूमने जाना चाहते हैं, और आप चाहते हैं कि बच्चे खेल-खेल में अद्भुत ज्ञान भी प्राप्त करें तो कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी (Pushpa Gujral Science City) घूमने जाना सबसे अच्छा रहेगा।

loksabha election banner

यहां पहुंचकर बच्चों के चेहरे यकीनन खिल जाएंगे। बड़ों के लिए भी यह आउटिंग का एक शानदार अवसर रहेगा। तो आइए जानते हैं कि इसकी टाइमिंग क्या है और टिकट व अन्य सुविधाओं की फीस कितनी है।

कहां है पुष्पा गुजराल साइंस सिटी

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित है। यह कपूरथला से 6 किमी और जालंधर से लगभग 18 किमी दूरी पर स्थित है। अगर आप पंजाब से बाहर से आ रहे हैं तो फ्लाइट के जरिये चंडीगढ़ या अमृतसर पहुंचा जा सकता है। जालंधर से फिलहाल उड़ानें बंद हैं। पंजाब के अंदर कपूरथला तक सब सेवा लगभग हर जिले से उपलब्ध है। वहीं, जालंधर से ओला कार की भी सुविधा उपलब्ध है।

स्पेस थियटर- सामान्य से दस गुणा बड़ी स्क्रीन का रोमांच

आपने कभी इतनी बड़ी स्क्रीन पर फिल्म नहीं देखी होगी। यहां के स्पेस थिएटर प्रवेश करते ही आप रोमांचित हो उठेंगे। इसके अंदर किसी मल्टीप्लेक्स स्क्रीन की तुलना में 10 गुना बड़ी स्क्रीन पर फिल्म दिखाई जाती है। यह अपने आप में एक खास अनुभव होगा। इसमें 327 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा चौकोर पहियों वाली साइकिल से लेकर डायनोसार पार्क, बर्ड और मैथेमैटिक्स गैलरी देखकर बच्चे खिल उठेंगे।

युग्म अंक और इशारीया प्रणाली, स्थानीक मूल्य, गुणां, पायथागोरस थ्यूरम, तीन पंसारी आकार का आयतन, पानी वाली घड़ी, रोलकोस्टर आदि प्रदर्शनी भी इस गैलरी में मौजूद हैं। गैलरी विद्यार्थी की गणित प्रति रुचि पैदा करने के साथ इस क्षेत्र में उनका करियर बनाने के लिए भी वरदान साबित होती है।

साइंस सिटी ओपनिंग टाइम

साइंस सिटी साल के 365 दिन खुली रहती है। यह सुबह 9 बजे से खुल जाती है और 6 बजे तक खुली रहती है। हालांकि टिकट सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही ले सकते हैं।

एंट्री टिकट के रेट

  • एक व्यस्क व्यक्ति के लिए टिकट का मूल्य 170 रुपये है जबकि छात्रों और बच्चों के लिए 120 रुपये।
  • दो व्यस्कों और दो बच्चों वाले परिवार के लिए एंट्री टिकट 520 रुपये में मिलती है। इसमें 80 रुपये का फूड कूपन भी शामिल है। स्पेस थिएटर/डिजिटल प्लानेटेरियम, 3D शो आदि की फीस अलग-अलग हैं।
  • इसके अलावा 25 से अधिक व्यक्तियों के समूहों के लिए भी पैकेज उपलब्ध हैं। आनलाइन टिकटिंग को लेकर अधिक जानकारी पीजीसाइंससिटी.ओआरजी पर ले सकते हैं।

अलग-अलग शो की टिकट राशि

शो                      व्यस्क          छात्र/बच्चा         परिवार (2 व्यस्क+ 2 बच्चे)

स्पेस थिएटर          110                 90                 360

लेजर शो               50                  30                 130

3डी शो                 50                  30                130

भूकंप सिमूलेटर      50                  30                130

फ्लाइट सिमूलेटर     50                 30                 130

क्लाइमेट चेंज थिएटर 50                 30                130

पैकेज टिकट भी उपलब्ध

यदि आप पैकेज लेना चाहते हैं तो वह भी उपलब्ध है। इस पैकेज में विभिन्न गैलरी में एंट्री के साथ लार्ज फार्मेट थिएटर या डिजिटल प्लानेटेरियम लेजर शो, 3डी और क्लाइमेंट चेंज थिएटर (बिना सिमूलेटर) शामिल है। इसमें एक व्यस्क के लिए पैकेज 375 रुपये का है जबकि बच्चे के लिए 285 रुपये में। पैकेज टिकट 2 व्यस्कों और दो बच्चों वाला परिवार मात्र 1190 में ले सकता है। इसमें 80 रुपये का फूड कूपन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें - Summer Vacation Plan: गर्मियों की छट्टियों में जरूर घूमें पंजाब के ये 5 टूरिस्ट स्पाट, आना-जाना बेहद आसान

यह भी पढ़ें - Summer Vacation Plan: पंजाब के नजदीक इन 5 हिल स्टेशनों का कम बजट में करें भ्रमण, तीन दिन में आना-जाना संभव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.