विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबियों के लिए बड़ी सौगातः एयर इंडिया की Amritsar to London सीधी फ्लाइट 16 से शुरू, हर मंगलवार तड़के 3.10 बजे उड़ान

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 09 Aug 2021 06:51 PM (IST)

Amritsar to London Direct Flight फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने बताया कि यह उड़ान हर ...और पढ़ें

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यह उड़ान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यह उड़ान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। यूके (United Kingdom) और पंजाब में रहने वाले पंजाबियों के लिए बड़ी अच्छी खबर आई है। एयर इंडिया अमृतसर से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे तक सीधी उड़ान 16 अगस्त से शुरू कर रही है।श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यह उड़ान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इस संबंध में फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर व अमृतसर विकास मंच के कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने बताया कि यह उड़ान हर सोमवार लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और मंगलवार की रात 1.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मंगलवार तड़के 3.10 बजे यह अमृतसर से रवाना होकर सुबह 7.10 पर लंदन पहुंचेगी।

8 से 9 घंटे का होगा लंदन तक का सफर

अमृतसर से लंदन की सीधी फ्लाइट शुरू होने से पंजाबियों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। पहले उन्हें लंदन जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। अब वह सीधे अमृतसर से वहां जा सकेंगे। 16 अगस्त से शुरू हो रही फ्लाइट की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। सिर्फ आठ से नौ घंटे के भीतर ही अमृतसर से लंदन का सफर तय होगा।

यह भी पढ़ें - Taste of Punjab: सरहदों की दूरियां मिटा रही बिरजू की बर्फी, पाकिस्तान तक गोराया की 400 रुपये किलो वाली मिठाई के चर्चे