विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में 120 फुट रोड के बरसाती सीवरेज के निर्माण में एडहाक कमेटी ने लापरवाही पकड़ी, एसडीओ और जेई को लताड़ा

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 09:58 AM (IST)

जालंधर में वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पवन कुमार ने 120 फुट रोड पर डाले जा रहे ...और पढ़ें

120 फुट रोड पर डाले जा रहे 20.37 करोड़ के बरसाती सीवरेज प्रोजेक्ट के काम में लापरवाही पकड़ी। (फाइल फोटो)
120 फुट रोड पर डाले जा रहे 20.37 करोड़ के बरसाती सीवरेज प्रोजेक्ट के काम में लापरवाही पकड़ी। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पवन कुमार ने 120 फुट रोड पर डाले जा रहे करीब 20.37 करोड़ के बरसाती सीवरेज प्रोजेक्ट के काम में लापरवाही पकड़ी है। चेयरमैन पवन कुमार ने बस्ती पीर दाद रोड पर काम का मुआयना किया और बरसाती सीवरेज डालने के दौरान तोड़ी गई रोड गलियों को दोबारा जोड़ने में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी। चेयरमैन ने मौके पर देखा कि जो रोड व गलियां तोड़ी गई थी उन्हें जोड़ने के लिए बैंड लगाए गए हैं और मेनहोल से कनेक्शन जोड़ाने के लिए रोड गली की पाइप को बरसाती सीवर की नई डाली गई मेन लाइन के नीचे से गुजारा गया है।

वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पवन कुमार ने कहा कि ऐसा करने से भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक तो रोड व गलियों को साफ करना मुश्किल रहेगा और अगर किसी रोड गली को तोड़ना पड़ता है तो इससे बरसाती सीवर की मेन लाइन के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाकर लापरवाही के लिए लताड़ा। इसके साथ ही निर्देश दिया कि गलत ढंग से जोड़ी गई रोड व गलियों को तोड़ कर दोबारा सही तरीके से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि 120 फुट रोड पर सीवर का काम ठीक ढंग से हुआ है लेकिन बस्ती पीरदाद में आकर लापरवाही की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि 120 फुट रोड की समस्या दूर करते करते नई समस्या खड़ी कर दी जाए। उन्होंने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वह मानिटरिंग करते समय हर काम का ध्यान रखें।