आदमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, युवक की मौत, यूनिवर्सिटी के पास मचा हड़कंप
जालंधर के आदमपुर में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक केसर धामी को गोली ...और पढ़ें

अस्पताल में मृतक का शव।
HighLights
आदमपुर में युवक केसर धामी की गोली मारकर हत्या।
संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास हुई वारदात।
पुलिस इसे टारगेट किलिंग मानकर कर रही है जांच।
जागरण संवाददाता, जालंधर। आदमपुर में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सदरा सोढ़ियां गांव के रहने वाले केसर धामी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय निवासियों ने तुरंत आदमपुर थाने की पुलिस को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार केसर धामी अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। केसर बीच में बैठा हुआ था, जबकि उसके दोनों दोस्त आगे और पीछे बैठे थे। जब तीनों संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने अचानक नजदीक आकर केसर के सिर पर गोली मार दी।
यह भी पढ़ें- जालंधर में किसानों-मजदूरों का DC ऑफिस घेराव, मनरेगा बदलाव और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन
हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सिर पर गोली लगने से मौके पर हुई मौत
गोली सिर में लगने के कारण केसर धामी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके दोस्तों को भी हमले के दौरान कुछ समझ नहीं आया और वे शोर मचाते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
यह भी पढ़ें- न्याय के लिए 28 साल चली लड़ाई; ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत चालक की विधवा को हाई कोर्ट से मुआवजा
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे टारगेट किलिंग का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी भी करवा दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।