विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

Published: Fri, 16 Jan 2026 04:16 PM (IST)

जालंधर के सूर्य एन्क्लेव में शुक्रवार सुबह एक चलती इंडिका विस्टा कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गदईपुर ...और पढ़ें

जालंधर में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग (File Photo)

जालंधर में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग (File Photo)


HighLights

  1. चलती इंडिका विस्टा कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

  2. चालक अश्वनी कुमार ने समय रहते बाहर निकल जान बचाई।

  3. दमकल विभाग ने आग बुझाई, पर कार पूरी तरह जलकर राख।

संवाद सहयोगी, जालंधर। शहर के सूर्य एन्क्लेव के सूर्य एन्क्लेव से शुक्रवार सुबह सड़क पर चली रही इंडिका विस्टा कार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के दौरान में कार में एक व्यक्ति सवार था और उसने बाहर निकल आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं के काम आगे ने भयानक रूप ले लिया है।

आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। कार को आग लगी देख पास में शोरूम में काम करने वाले युवकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया, जिसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग की टीम को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाने से पहले कार जल कर राख हो चुकी थी।

बोनट खोलने पर भी नहीं खुला

गदईपुर का रहने वाला अश्वनी कुमार ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में कार में सवार होकर जा रहा था कि जब वह सूर्य एन्क्लेव अक्षरधाम मंदिर के पास पहुंचा तो कार के बोनट से धुआं निकलने लगा, जिसे देख उसने कार रोक ली वह कार से निकलो बाहर बोनट खोलने लगा लेकिन बोनट नहीं खुला तो कार को आग लग गई।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिस देख पास में शोरूम में काम करने वाले लोग उसकी मदद के लिए आगे आए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग टीम को सूचित किया, वही दमकल विभाग के अधिकारी तुषार ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कार को आग लगी है। उन्होंने मौके पर पहुंच एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाने तक कार जल कर राख हो चुकी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।