Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक रमन अरोड़ा के बेटे और समधी की गिरफ्तारी के लिए एलओसी जारी, दुबई में छिपे होने की आशंका

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 09:46 PM (IST)

    भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आप विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। जमानत याचिकाएं रद्द होने के बाद विजिलेंस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच में पता चला है कि दोनों दुबई में छिपे हैं जहां एक सट्टेबाज उनकी मदद कर रहा है।

    Hero Image
    भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए हैं रमन अरोड़ा (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। भ्रष्टाचार के मामले में घिरे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा के फरार चल रहे बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया है। शुक्रवार को रमन अरोड़ा और उनके समधी राजू मदान की जमानत याचिकाएं अदालत में रद होने के बाद अब विजिलेंस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजिलेंस जांच में सामने आया है कि दोनों दुबई में छिपे हैं, जहां जालंधर का एक बड़ा सट्टेबाज उनकी मदद कर रहा है। विजिलेंस टीम अब सट्टेबाज की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

    दुबई होने की पुष्टि होने के बाद इंटरपोल की मदद से विधायक के बेटे और समधी को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह मामला आर्थिक अपराधों, मनी लांड्रिंग और हाई प्रोफाइल नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है।

    उधर, अब विधायक बेल लेने के लिए हाई कोर्ट की शरण ले सकता है। विधायक रमन अरोड़ा और उसके समधी की जमानत याचिकाएं रद होने के बाद राजनीतिक गलियारों में रमन अरोड़ा के इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि विधायक पर इस्तीफा देने का दबाव है, जिसके न देने पर ही उसे और उसके साथ केस में नामजद बाकी लोगों को जमानत नहीं मिल रही है।

    रमन अरोड़ा की तबीयत जेल में नहीं हो रही सही

    नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य ठीक न होने की दलील देते हुए अस्पताल में भर्ती करवाने की अर्जी लगाई थी, जिस पर अदालत ने उसे अस्थायी तौर पर अस्पताल में भर्ती करने की अनुमति दी थी। हालांकि, मेडिकल जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जेल में उनकी तबीयत सही नहीं हो रही।