Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर मंडल में जुलाई में बिना टिकट 43 हजार यात्रियों ने किया सफर, रेलवे ने वसूले 2.69 करोड़ रुपये

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 03:22 PM (IST)

    फिरोजपुर मंडल ने जुलाई 2025 में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 43092 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पाए गए और 2.69 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के लिए भी जुर्माना लगाया गया। मंडल का लक्ष्य है कि टिकटों की बिक्री में सुधार हो और बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या शून्य हो।

    Hero Image
    जुलाई में टिकट चेकिंग स्टाफ ने 2.69 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जुलाई , 2025 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 43,092 रेलयात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। जुर्माने के तौर पर कुल 2.69 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किया गया।

    फिरोजपुर मंडल के आय में वृद्धि हुई है, जो कि टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है। रेलवे अधिकारियों ने भी ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान भी चलाए, जिसमें यात्रियों को उचित टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने की सलाह दी गई।

    मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप जुलाई माह में 414 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 75,200 वसूल किए गए।

    मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और कोई भी यात्री बिना टिकट लेकर यात्रा न करें, अर्थात फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेल राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ यात्रियों की मदद कर सामाजिक कर्त्तव्य भी निभाते हैं, सराहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया जाता हैं।