Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत भूषण आशु, परगट सिंह और किक्की ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार, क्या बोले पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 10:56 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद भारत भूषण आशु (कार्यकारी प्रधान), परगट सिंह और कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों (उप प्रधान) के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। आशु ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था, जबकि परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए पद छोड़े।   

    Hero Image

    भारत भूषण आशु, परगट सिंह और किक्की ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु, उप प्रधान परगट सिंह और कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बघेल ने यह जानकारी अपने एक्स एकाउंट पर दी। उन्होंने तीनों का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तीनों ही नेताओं ने लुधियाना में हुए उप चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था। आशु ने लुधियाना पश्चिमी का उप चुनाव लड़ा था। चुनाव में हारने के बाद उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कार्यकारी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

    जबकि आशु के चुनावी अभियान में शुरू से साथ देने वाले जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी को उठाते हुए उप प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे प्रदेश प्रभारी ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि परगट सिंह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव भी है।