होशियारपुर: हमलावरों को पड़ोसी ने रोका तो मार दी गोली, थार में सवार होकर पहुंचे थे 10-12 हमलावर
होशियारपुर के गांव ढाडा खुर्द में शुक्रवार रात थार सवार 10-12 हमलावरों ने फायरिंग की। रुपिंदर सिंह के घर पर हमले की नीयत से पहुंचे हमलावरों को रोकने पर दीदार सिंह को गोली मार दी गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, माहिलपुर (होशियारपुर)। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव ढाडा खुर्द में थार में 10-12 लोग फायरिंग करते हुए गांव पहुंचे। हमलावर रुपिंदर सिंह के घर पर हमले की नीयत से आए थे। पहुंचते ही आरोपितों ने रुपिंदर के घर के गेट में टक्कर मारी तो पड़ोस में रहने वाले दीदार सिंह ने उन्हें रोका।
इस पर हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो हुए। घायल दीदार सिंह को सरकारी अस्पताल होशियारपुर में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। थाना माहिलपुर प्रभारी जयपाल ने बताया कि फिलहाल गोली चलने का कारण पता नहीं चला है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक यह हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। थार गाड़ी के अलावा अन्य गाड़िया होने की बात भी कही जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।