Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: पंजाब में अपराध पर BJP ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में बेखौफ घूम रहे अपराधी

    जबसे आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सत्ता संभाली है तब से ही पंजाब में अपराधी बेखौफ हो गए हैं जिससे आम आदमी की सुरक्षा पर सवालिया चिन्ह लग चुका है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के मौजूदा नाजुक हालातों पर चिंता जताते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन गोली कांड हो रहे हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Fri, 17 Nov 2023 03:00 AM (IST)
    Hero Image
    राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार पर तंज कसा।

    जागरण टीम, होशियारपुर। जबसे आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सत्ता संभाली है, तब से ही पंजाब में अपराधी बेखौफ हो गए हैं जिससे आम आदमी की सुरक्षा पर सवालिया चिन्ह लग चुका है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के मौजूदा नाजुक हालातों पर चिंता जताते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन गोली कांड हो रहे हैं अपराधी लक्ष्य निर्धारित कर फिरौती के लिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के वर्तमान हालातों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आम आदमी पार्टी की अनदेखी के चलते प्रदेश में नाजायज हथियारों, नशे व गैंगस्टरवाद को बढ़ावा मिला है। जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता भुगत रही है। आए दिन हत्याओं तथा नशा तस्करी की खबरें मिल रही हैं। हाल ही में जालंधर में कबाड का व्यापार करने वाले व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी है और जालंधर में ही एक महंत को गोली मार दी गई। 

    ऐसी घटनाएं आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता से पंजाब में पैदा होने वाले और बद्तर हालातों का अलार्म दे रही हैं। जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार है वहां अपराध दर बहुत ही कम है और उस प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। खन्ना ने प्रदेशवासियों से अपील की कि पंजाब में शांति स्थापना एवं विकास के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करें।