Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही तैयारियों में जुटी अकाली दल, बैठक के दौरान बनाया खास प्लान

    पंजाब में पंचायत चुनाव (Punjab Panchayat Chunav) की तैयारियों में जुटी शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला प्रधान लखविंदर सिंह लक्खी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र सिंह बाजवा शामचौरासी हलका इंचार्ज संदीप सिंह सीकरी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव देस राज सिंह धुगा सहित कई नेता मौजूद रहे।

    By Parveen Kumari Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाब में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी शिरोमणि अकाली दल।

    संवाद सहयोगी, होशियारपुर। पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जिसके चलते पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला तेजी से शुरू कर दिया है। इसी प्रकार शिरोमणि अकाली दल की एक विशेष बैठक जिला प्रधान लखविंदर सिंह लक्खी की अध्यक्षता में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र सिंह बाजवा, शामचौरासी हलका इंचार्ज संदीप सिंह सीकरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव देस राज सिंह धुगा, विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खी ने कहा कि राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव में शिरोमणि अकाली दल पूरी मेहनत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ पंचायत चुनाव में भाग लेने की अपील की। शिरोमणि अकाली दल एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है, जो पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के लिए लड़ रही है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ धोखे की राजनीति कर रही है।

    आम आदमी पार्टी ने लोगों को गुमराह कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जल्द ही लोगों का आप से मोहभंग हो गया। इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मी मंडल अध्यक्ष भूंगा, गुरजीत सिंह नीला नलोआ, प्रिं. हरजिंदर सिंह, सतपाल सिंह भुलाना, चरणजीत सिंह रूबी सोढ़ी, सुखविंदर सिंह उपस्थित थे।