Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोटेरियन भूपिदर कुमार दूसरी बार क्लब के प्रधान बने

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 03:11 PM (IST)

    रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल का इंस्टालेशन समारोह संपन्न हुआ। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रोटेरियन भूपिदर कुमार दूसरी बार क्लब के प्रधान बने

    जागरण टीम, होशियारपुर : रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल का इंस्टालेशन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें वर्ष 2022-2023 के लिए रोटेरियन भूपिदर कुमार को दूसरी बार प्रधान व रोटेरियन जरनैल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इस समारोह में सहायक गर्वनर रोटेरियन राजन सैनी बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोटेरियन हर्षविदर सिंह क्लब ट्रेनर तथा क्लब प्रोजेक्ट चेयर इस समारोह में विशेष तौर पर शामिल हुए। रोटेरियन विशाल ठाकुर क्लब सचिव ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए समाज भलाई के कार्यों की जानकारी दी। 2021-22 दौरान छह अपाहिज व्यक्तियों को व्हील चेयर भेंट की गई। एक लड़की की शादी पर विवाह का जरूरी समान भेंट किया गया। चितपूर्णी रोड पर यात्रियों के लिए 12 दिनों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया तथा इसी रोड पर 12 दिनों के लिए लंगर लगाया गया। नवनियुक्त प्रधान भूपिदर कुमार की ओर से अपनी टीम को लेबल पिन लगाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इस अवसर पर मुख्य मेहमान राजन सैनी ने रोटरी के इतिहास पर रोशनी डाली। रोटेरियन हर्षविदर सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का समाज कल्याण के कार्यों में खास मुकाम है। रोटरी क्लब के प्रधान भूपिदर कुमार ने क्लब सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। जरनैल सिंह धीर ने बताया कि वो रोटरी क्लब के साथ 1981 से जुड़े हुए हैं। रोटरी क्लब ने अपाहिज लोगों के पुनर्वास में सराहनीय काम किया है। इस अवसर पर स्टेज सचिव की जिम्मेदारी संजय शर्मा ने बाखूबी निभाई।

    इस अवसर पर रोटेरियन पवन कुमार दविदर कुमार शर्मा, मोहित सैनी, गौरव भल्ला, विशाल ठाकुर, विजय कुमार, संदीप सहगल, संजय शर्मा, नरेश कुमार साबा व लाडी आदि उपस्थित थे।