अकाली दल की पोल खोल रैली 15 को
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर कांग्रेस की नीतियों खिलाफ तथा कांग्रेस की वादा खिलाफी खिलाफ शिरोम
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर
कांग्रेस की नीतियों खिलाफ तथा कांग्रेस की वादा खिलाफी खिलाफ शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा पोल खोल रैली क्षेत्र के कस्बा सैलाखुर्द की अनाज मंडी में 15 फरवरी को की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते शिअद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सु¨रदर ¨सह भुल्लेवाल राठां ने बताया कि यह रैली बेमिसाल होगी। स्थानीय अपने निवास गृह पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करते राठां ने रैली की तैयारियों संबंधी ड्यूटियां लगाई।
प्रेस से बात करते राठां ने कहा कि कांग्रेस लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई है और अब वादे पूरे करने की बजाए टाल मटोल की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों में कांग्रेस की नीतियों की पोल खोलेगी। उन्होंने आगे जानकारी देते बताया कि क्षेत्र में 15 फरवरी को की जा रही पोल खोल रैली में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर ¨सह बादल विशेष रुप से शिरकत करेंगे।
बैठक दौरान राठां के साथ चूहड़ ¨सह धमाई, बूटा ¨सह अलीपुर, हरजीत ¨सह भातपुर, कैप्टन आरएस पठानिया, ¨जदर ¨सह गिल, जोगा ¨सह इब्राहीमपुर, कुलवरन ¨सह मोइला, श¨लदरपाल ¨सह काका, राजीव समुंदड़ा, रछपाल ¨सह कुकड़ां आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।