Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया 2 करोड़ रुपये की राहत सामग्री का प्रबंध, नेतृत्व के संपर्क में राहुल गांधी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:21 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की राहत सामग्री का प्रबंध किया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि बाढ़ राहत तालमेल कमेटियां राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों तक पहुँच रही हैं। पार्टी सांसदों ने भी एमपीलैड फंड से योगदान दिया है।

    Hero Image
    पंजाब कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपये की राहत सामग्री का प्रबंध किया है (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता होशियारपुर। पंजाब कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये की राहत सामग्री का प्रबंध किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बाढ़ राहत तालमेल कमेटियां राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुँच रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह जिले के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नेता और जनप्रतिनिधि पहले से ही लोगों के बीच काम कर रहे हैं। इसी के साथ ही, बाढ़ से अप्रभावित क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है।

    आज होशियारपुर में हुई बैठक में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया, अरुण डोगरा, अमरप्रीत सिंह मोंटू लाली, राजेश गुप्ता, एडवोकेट रोहित जोशी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अब तक फिरोजपुर, लुधियाना, अमृतसर और होशियारपुर संसदीय क्षेत्रों में फंड एकत्रित किए जा चुके हैं।

    वड़िंग ने बताया कि पार्टी सांसदों ने भी अपने-अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास फंड (एमपीलैड) से योगदान दिया है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों में योगदान दिया जा सके।

    उनके अलावा, अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला, फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया और फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह ने राज्य में बाढ़ राहत के लिए 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और प्रदेश नेतृत्व व प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के साथ नियमित संपर्क में भी हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner