झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगा देने से महिला की हालत गंभीर।
माहिलपुर गाव कोठी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके कारण उसके हाथ पाव ऐंठने लगे व शरीर पर लाल रंग के निशान पड़ गए। महिला की हालत को बिगड़ते देख उनके परिजनों ने माहिलपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
संवाददाता माहिलपुर : गाव कोठी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके कारण उसके हाथ पाव ऐंठने लगे व शरीर पर लाल रंग के निशान पड़ गए। महिला की हालत को बिगड़ते देख उनके परिजनों ने माहिलपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। रशपाल सिंह उफऱ् जस्सा वासी कोठी ने बताया कि उनकी पत्नी परमजीत कौर कुछ दिनों से दर्द से पीड़ित थी। वह बीमार पड़ गई। रविवार को परमजीत कौर को दर्द बढ़ जाने के कारण गाव में ही डॉक्टर का काम कर रहे परमजीत सिंह नाम के डॉक्टर के पास दवा लेने चले गए। उसने कहा कि उक्त डॉक्टर ने उसकी पत्नी को दर्द से राहत देने के लिए एक इंजेक्शन लगा दिया। रशपाल सिंह ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद उसकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई व उसके हाथ पाव में ऐंठन के साथ साथ शरीर पर लाल रंग के निशान उभरने लग गए तो वह अपनी पत्नी को तुरंत लेकर सिविल अस्पताल माहिलपुर में आ गए यहा ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर डिंपल ने उसका इलाज शुरू किया जिसके बाद उसकी पत्नी को राहत मिली। रशपाल सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह नाम के डॉक्टर ने शराब पी हुई थी और पता नहीं कोन सा इंजेक्शन लगा दिया और हमे स्लिप पर किसी विरोरीन नाम का इंजेक्शन लिख कर दे दिया। सिविल अस्पताल माहिलपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉ. डिंपल ने कहा कि गाव के डॉक्टर द्वारा लिखा गया इंजेक्शन पढ़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उक्त डॉक्टर ने बिना जाच किए ही कोई इंजेक्शन लगा दिया प्रतीत होता है ऐसे मरीज की जान तक जा सकती है। बसपा नेता चमनलाल ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते गावो में झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्होंने सेहत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे डॉक्टरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने की मांग की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।