Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 दिसंबर से विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में साधना कर रहे केजरीवाल, रिसीव करने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 11:27 PM (IST)

    आनंदगढ़ गांव स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में 19 दिसंबर की रात से साधना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार सायं होशियारपुर पहुंच गए। हवाई मार्ग से वह चौहाल स्थित एक निजी फैक्ट्री में के हेलीपैड पर लैंड किया। इसके बाद वह चौहाल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में चले गए।

    Hero Image
    19 दिसंबर से विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में साधना कर रहे केजरीवाल

    हजारी लाल, होशियारपुर। जिले के आनंदगढ़ गांव स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में 19 दिसंबर की रात से साधना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार सायं होशियारपुर पहुंच गए। हवाई मार्ग से वह चौहाल स्थित एक निजी फैक्ट्री में के हेलीपैड पर लैंड किया। इसके बाद वह चौहाल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में चले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री मान के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने चौहाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि मुख्यमंत्री मान का पहले आने का प्रोग्राम तीस दिसंबर की सुबह का था, लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए वह पहले ही होशियारपुर आ गए।

    चौहाल पहुंचेंगे केजरीवाल

    शनिवार तीस दिसंबर को अरविंद केजरीवाल आनंदगढ़ के विपश्यना से चौहाल पहुंचेंगे, जहां पर मुख्यमंत्री मान उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद हवाई मार्ग के माध्यम से दोनों मुख्यमंत्री एयरपोर्ट आदमपुर पहुंचेंगे। उसके बाद अरविंद केजरीवाल हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को तलब किया था। इससे पहले केजरीवाल होशियारपुर के विपश्यना सेंटर में साधना के लिए दाखिल हो गए थे। तब से वह यहीं पर हैं। अब फिर से ईडी ने केजरीवाल को तीन जनवरी को पेश होने के लिए तलब किया है।