विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होशियारपुर में विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published: Thu, 04 Sep 2025 04:19 PM (IST)

टांडा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से हुई ठगी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ ...और पढ़ें

विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से ठगी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज।
विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से ठगी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज।

HighLights

  1. युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी
  2. पुलिस ने मामला दर्ज किया
  3. जांच जारी, एएसआई मनिंदर कौर

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। उड़मुड़ निवासी एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख 75 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में टांडा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस ने यह मामला राजीव कुमार पुत्र कैलाश कुमार निवासी वार्ड नंबर 11 उड़मुड़ के बयान के आधार पर करनैल सिंह पुत्र अमर नाथ निवासी गुरकीरत स्टेट होशियारपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपने ब्यान में राजीव ने बताया कि इस आरोपी ने उसके भाई राकेश कुमार को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे पैसे लिए थे, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई मनिंदर कौर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।