Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hoshiarpur Lok Sabha Election Result 2024: होशियारपुर में बदले समीकरण, अबकी अनीता सोमप्रकाश पर टीकी BJP की साख; क्या होगा परिणाम?

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:15 PM (IST)

    होशियारपुर में इस बार समीकरण पहले के मुकाबले बदल गए हैं। भाजपा ने अबकी बार सोमनाथ की पत्नी अनीता सोमप्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉ. राज कुमार इस बार आम आदमी पार्टी की ओर से मैदान में हैं। पिछले आम चुनाव में भाजपा के सोमप्रकाश को जीत मिली थी

    Hero Image
    Hoshiarpur Lok Sabha Election Result 2024: होशियारपुर में बदले समीकरण

    डिजिटल डेस्क, होशियारपुर। होशियारपुर में इस बार समीकरण पहले के मुकाबले अलग है। मौजूद सांसद सोमप्रकाश इस बार चुनाव मैदान में नहीं हैं। भाजपा ने विरोध दरकिनार कर उनकी पत्नी अनीता सोमप्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है।

    साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉ. राज कुमार इस बार आम आदमी पार्टी की ओर से मैदान में हैं। इनके सामने कांग्रेस की यामिनी गोमर और शिअद के पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल चुनौती दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले आम चुनाव में भाजपा के सोमप्रकाश को जीत मिली थी। उन्हें कुल वोट 421320 मिले थे। वहीं कांग्रेस के डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 372790 वोट मिले थे। जीत का अंतर 48530 मतों से था।