विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्राले ने बस को मारी टक्कर, 4 सवारियां घायल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 12:49 AM (IST)

आज सुबह जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा खुड्डा बस स्टैंड पर एक ट्राले और एक निजी कंपनी की बस में टक्कर हो गई।

ट्राले ने बस को मारी टक्कर, 4 सवारियां घायल
ट्राले ने बस को मारी टक्कर, 4 सवारियां घायल

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : आज सुबह जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा खुड्डा बस स्टैंड पर एक ट्राले और एक निजी कंपनी की बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 सवारियां जख्मी हो गई। इलाज के लिए घायलों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हादसा उस समय हुआ जब एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस खुड्डा बस स्टैंड पर रुकने के लिए धीमी हुई। तो पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें बस चालक सु¨रदर ¨सह व अन्य तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को दसूहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टांडा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।