विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Dec 2018 11:27 PM (IST)

थाना हरियाना की पुलिस ने 6 पेटी अवैध शराब सहित आरोपित को काबू किया है।

6 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
6 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हरियाना : थाना हरियाना की पुलिस ने 6 पेटी अवैध शराब सहित आरोपित को काबू किया है। एसएचओ दिलबाग ¨सह ने बताया कि एएसआइ सुशील कुमार पुलिस पार्टी के साथ गांव जनौड़ी में गश्त कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि जसबीर ¨सह पुत्र चूहड़ ¨सह निवासी गांव अतवारापुर, जो कि गांव डंडोह में पोल्टरी फार्म का काम करता है। वह अपने नौकर जसवंत ¨सह उर्फ बंत पुत्र अर्जुन ¨सह निवासी गांव ढक्की के साथ मिलकर बाहर से सस्ती शराब लाकर बेचते हैं। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शराब की 6 पेटी बरामद की। पुलिस ने जसवंत ¨सह उर्फ बंत पुत्र अर्जुन ¨सह निवासी गांव ढक्की को गिरफ्तार केस दर्ज किया है। मौके से फरार जसबीर ¨सह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।