Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने गढ़शंकर में निकाली तिरंगा यात्रा

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के महासचिव की अगुआई में निकाली तिरंगा यात्रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:42 PM (IST)
कांग्रेसियों ने गढ़शंकर में निकाली तिरंगा यात्रा

संस, गढ़शंकर : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के महासचिव अमरप्रीत सिंह मंटू लाली की अगुआई में गढ़शंकर शहर में शनिवार को तिरंगा निकाली। यह यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से निकली। इस यात्रा के बाद शहर में कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद हो गई क्योंकि यात्रा तो तिरंगे झंडे को लेकर की गई थी लेकिन इस यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के झंडे हाथों में पकड़े हुए थे जिसके कारण यह यात्रा लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि लगता है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव को देश के झंडे के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के झंडे के बराबर किसी पार्टी का झंडा नही लहराया जा सकता। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कांग्रेस की तिरंगा झंडा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह चिता की बात है। देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेतागण देश के झंडे का सन्मान करने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह मंटू लाली से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह फोन नहीं उठाया।

loksabha election banner

इसी तरह से आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय माहिलपुर अड्डा होशियारपुर में जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.